एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन ,पलामू

युवा एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के नेहरू युवा केन्द्र पलामू झारखंड के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एकता शिविर 2020 का आयोजन स्थानीय दीनदयाल उपाध्यक्ष टाउन हॉल में दिनांक 3.02.2020-07.02.2020 तक किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष के 15 राज्य के 20 जिलों से 274 प्रतिभागी का आगमन हुआ है।साथ ही कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार वेस्ट जोन उदयपुर से 84 गोवा के कलाकारों एवं संगीत नाटक एकेडमी नई दिल्ली के कलाकारों का आगमन हुआ है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य युवाओ को एक मंच प्रदान करना जिससे जो युवा के प्रतिभा को निखारना है जिस से वो राष्ट्र निर्माण मे अपना महत्पूर्ण भूमिका निभा सके।साथ ही देश के विभिन्न राज्यो के रहन सहन, खान पान वाद विवाद , चर्चा , भाषा एवं कला संस्कृति के के बारे मे चर्चा होगा। सभी एक दुशरे के बारे मे जानकारी एकत्रित करेंगे एवं आदान प्रदान करेंगे।और आपसी भाईचारा बढ़ सके। जिस से स्वामी विवेकानंद जी के सपनो का भारत बन सके। इस कार्यक्रम मे असम, दिल्ली , बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, सिक्कीम,गोआ,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, वेस्ट बंगाल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों से प्रतिभागियों का आगमन हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत सभी आए प्रतिभागियो का आज पंजीयन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कल पलामू उपयुक्त के द्वारा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*