सेवानिवृत्त सहकारिता पदाधिकारी को भावभीनी विदाई, हरिहरगंज


हरिहरगंंज से प्रदीप मेेेहता
हरिहरगंज पलामू । सेवानिवृत्त प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार सिंह को न्यू सब्जी बाजार स्थित व्यापार मंडल परिसर में शनिवार को समाजसेवियों  व पैक्स अध्यक्षों, उनके सहकर्मियों व अधिकारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर सम्मान सहित विदाई दी। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्णदेव सिंह व संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष कपेश्वर सिंह ने किया। विदाई समारोह में उनके कार्यकाल में सहकारिता के विकास के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की गयी। सभी वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त बीसीओ को सरल, मृदुभाषी, स्वभाव का धनी बताते हुए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। बाद में सेवानिवृत्त बीसीओ को गिफ्ट गुलदस्ता उपहार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बीसीओ अभय कुमार सिंह मृदुभाषी व  मिलन सार पदाधिकारी रहे हैं। इनके कार्यकाल संतोषजनक रहा है। इन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के प्रति सजग रहे है ।इस मौके पर पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, अरुण सिंह, सोहराई प्रजापति, अमलेश सिंह, धनंजय सिंह, मिथिलेश सिंह, अरुण सिंह, विमलेश यादव, राजमोहन यादव, रामनंदन यादव आदि मौजूद थे।

फोटो विदाई समारोह में उपस्थित समाजसेवी पैक्स अध्यक्ष व अन्य

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन