छतरपुर, पुलिस ने देसी कट्टा और ज़िन्दा कारतूस के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है
छत्तरपुर थाना क्षेत्र इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे दोनों अपराधी,छत्तरपुर SDPO शम्भू सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई कर किया गया गिरफ्तार ।
नौडीहा बाजार:श्री कपिल चौधरी, पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयाँ के घर में चोरी का सामान रखा हुआ है। दिनांक 30.08.2026 को गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम प्रशांत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम नामुदाग पहुंचकर अभियुक्त के घर की घेराबंदी एवं विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के घर से कम्प्यूटर, प्रिंटर, CPU, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त अवधेश कुमार भुइयाँ द्वारा बताया गया कि वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने के बाद उसका विभिन्न सरकारी संस्थानों, विशेषकर ब्लॉक, स्कूल एवं अन्य सरकारी भवन में नियमित आना-जाना होता था। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उसकी पत्नी चुनाव लड़ी, किंतु चुनाव हार गई। इसके बाद उसके पास कोई नियमित काम नहीं रहा। इसी दौरान उसने ...
Palamu: जिले से शनिवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डागरा पुलिस पिकेट में तैनात जैप के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अचानक चली गोली की आवाज से पिकेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान की मौत हो चुकी थी. खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, और थाना प्रभारी नीरज कुमार, डीएसपी प्रशांत कुमार इंस्पेक्टर द्वारिका राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मृतक जवान के परिजनों को सूचित करने और उनके साथी जवानों से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि खुदकुशी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति ...
नौडीहा बाजार। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नौडीहा बाजार थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर द्वारिका राम, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला, जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद एवं प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी शामिल हुए। बैठक का सफल संचालन मुखिया गौतम कुमार सिंह ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में एसआई रोहित चौहान, मनोज सिंह, एएसआई राजेश बैठा, अरुण कुमार बाउरी, मुकेश शर्मा,मुंशी प...
Comments
Post a Comment