पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गई ,हरिहरगंज

हरिहरगंज पलामू । बीजेपी मंडल इकाई हरिहरगंज के द्वारा न्यू सब्जी मार्केट स्थित नयन होटल सह रेस्टुरेंट में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री रौशन सिंह ने की। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मुन्ना विश्वकर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र मेहता, दिनेश गुप्ता, अरविंद पासवान, बल्लू बलराम, राजेश रंजन मिश्रा, विजय प्रजापति, चंदन प्रजापति, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, पम्मी लाल, सत्येंद्र पासवान, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, अरुण सिंह, मुन्ना मेहता, कपेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

Comments