आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड ऑफर एवं करियर-केंद्रित शिक्षा की महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्रवृत्ति, अर्ली बर्ड ऑफर एवं करियर-केंद्रित शिक्षा की महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं
राज्य टॉपर्स के लिए 100% निःशुल्क शिक्षा, जिला टॉपर्स के लिए 100% सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी, स्कूल टॉपर्स के लिए 50% फीस माफी, अर्ली बर्ड ऑफर, निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नई पहल
डाल्टनगंज,:आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची द्वारा होटल RDS, डाल्टनगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के प्रवेश अभियान को लेकर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव (Registrar) डॉ. अमित कुमार पांडेय एवं हेड – आउटरीच (पलामू) श्री रवि शेखर उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम, कुशल, आत्मविश्वासी एवं रोजगार योग्य बनाना है। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्योग–अकादमिक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची की स्थापना झारखंड राज्य अधिनियम, 2018 के अंतर्गत हुई है। विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य है तथा Bar Council of India (BCI) एवं Pharmacy Council of India (PCI) से अनुमोदित संबंधित कार्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्थान है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विशेष छात्रवृत्ति एवं प्रवेश सहायता योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं।
विश्वविद्यालय की घोषणा के अनुसार राज्य टॉपर्स को विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति नीति के अनुसार 100% निःशुल्क शिक्षा, जिला टॉपर्स को 100% सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी तथा स्कूल टॉपर्स को 50% सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी प्रदान की जाएगी।
हेड – आउटरीच (पलामू) श्री रवि शेखर ने बताया कि मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ, लाइफ साइंस सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में पात्र एवं योग्य विद्यार्थियों के लिए विशेष अर्ली बर्ड ऑफर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की निर्धारित नीति के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, निःशुल्क परिवहन सुविधा, विशेष शुल्क रियायत तथा आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से बी.टेक एवं अन्य पात्र कार्यक्रमों में प्रवेश की विशेष सुविधा उपलब्ध है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए भी विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार विशेष शुल्क रियायत एवं अर्ली बर्ड ऑफर उपलब्ध हैं।
विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि पात्र SC, ST एवं OBC वर्ग के विद्यार्थी लागू सरकारी नियमों एवं पात्रता के अनुसार ई-कल्याण (e-Kalyan) तथा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त झारखंड सरकार की मानकी–मुंडा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को बी.टेक (इंजीनियरिंग) एवं पॉलीटेक्निक (डिप्लोमा इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों में उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय की Training & Placement Cell की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से Live Projects, Internships, Industrial Visits, Industry Connect Programmes, Communication Skills, Soft Skills, Personality Development, Aptitude Training, Resume Building, Group Discussion, Personal Interview Preparation तथा Career Mentoring जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि वे उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार हो सकें।
विश्वविद्यालय के अनुसार उसके विद्यार्थियों का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ₹5 लाख वार्षिक (5 LPA) से लेकर ₹27 लाख वार्षिक (27 LPA) तक के पैकेज पर हुआ है।
अंत में डॉ. अमित कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं, अर्ली बर्ड ऑफर तथा अन्य छात्रहितैषी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के बारे में
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची की स्थापना झारखंड राज्य अधिनियम, 2018 के अंतर्गत की गई है। विश्वविद्यालय को UGC अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य है तथा Bar Council of India (BCI) एवं Pharmacy Council of India (PCI) से अनुमोदित संबंधित कार्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय ISO 9001:2015 प्रमाणित संस्थान है।
विश्वविद्यालय Management, Computer Applications, Engineering, Pharmacy, Law, Life Science सहित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण, उद्योगोन्मुखी एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, कौशल विकास, इंटर्नशिप, उद्योग–अकादमिक सहयोग एवं उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments
Post a Comment