ईख के कोलसार में लगी आग ,दो लाख से अधिक का नुक़सान

पिपरा (पलामू): पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत के बरवाडीह गांव के समीप गुरुवार को ईख के कोलसार में अचानक आग लग गई। इससे कोलसार में रखे किसान पारस तिवारी ,बिराज सिंह तथा निजामुद्दीन अंसारी का तीन डीजल पंप व ईख पिराई के मशीन जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक डीजल पंप,ईख पिराई के मशीन सहित आसपास के खेत में लगे ईख जलकर कर नष्ट हो गए । हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पीड़ित किसानों द्वारा दो लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति बताई जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन