उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न

पिपरा (पलामू): पलामू  जिला के पिपरा प्रखंड के कुंड पर आस्था का महापर्व चैती छठ में मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया । शनिवार से प्रारंभ हुए चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन 36 घंटे निर्जला उपवास रख सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर पारण किया । सुबह क्षेत्र के विभिन्न नदियों सहित तालाबों में अर्घ्य देने के लिए छठव्रतियों के साथ -साथ उनके परिवार के लोग घरों से निकलकर छठ घाट पहुंचे । इस दौरान मुख्य पथों से लेकर गली-मुहल्ले की सड़कों पर छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे । उल्लेखनीय है कि महापर्व छठ साल में दो बार यानी कार्तिक और चैत्र माह में होता है । जिसमें लोग भगवान सूर्य की अराधना करते हैं चैत्र छठ कम ही लोग मनाते हैं । कार्तिक माह में यह महापर्व बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*