विक्की सिंह ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप को बताया निराधार, पिपरा

पिपरा (पलामू): पिपरा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी विक्की कुमार सिंह ने मुखिया पति अरविंद सिंह द्वारा लगाये गये आरोप को निराधार बताया है । उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि उनकी शैक्षणिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए मुखिया पति ने मनगढ़ंत तरीके से उनपर आरोप लगाया है जो बेबुनियाद है । उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है । मालूम हो कि तेंदुई गांव निवासी सह पंचायत के मुखिया पति अरविंद सिंह गत 26 नवंबर की शाम कार से एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे । तभी गांव में ही  कार पर गोली चलाने के मामले में उन्होंने विक्की कुमार सिंह सहित दो अन्य लोगों के विरुद्ध पिपरा थाना में लिखित शिकायत की थी। इस घटना में मुखिया पति बाल - बाल बच गए थे । सूचना के बाद छतरपुर डीएसपी अजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी ।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन