पिपरा थाना ने अवैध शराब भट्टी के विरुद्ध चलाया अभियान


पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण  के मद्देनजर  अवैध शराब भट्टी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने  वाले चिड़ी स्थान के नज़दीक पहाड़ी क्षेत्र में दो (02) अवैध महुआ शराब भट्टी को नष्ट किया गया। साथ ही साथ निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं को जलाया गया। इस दौरान फुलाया हुआ 400 किलो जावा महुआ और 30 लिटर महुआ शराब को भी नष्ट  किया गया। अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर आवश्यक करवाई की जा रही है। इस अभियान में एसआई अभय आनंद, एसआई अजय कुमार सिंह और IRB 3 के जवान शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन