यज्ञ में शामिल होने गए युवक की मोटर साइकिल चोरी

हरिहरगंज पलामू। हरिहरगंज से सटे महाराजगंज में देवी मंदिर पोखरा पर चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान पार्किंग स्थल के समीप रखी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बीआर 26 के 9844 अज्ञात चोर ले गए। मोटरसाइकिल मालिक हरिहरगंज थाना क्षेत्र के गांव अररूआ कला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब 10:45 बजे यज्ञ में शामिल होने गए थे। रात्रि करीब 11 बजे जब वह वापस लौटे तो बाइक नही थी। आसपास तलाशने पर नही मिली तो सोमवार को कुटुंबा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

फोटो। चोरी होने से पहले बाइक के साथ खड़े बाइक मालिक

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन