लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, भक्ति से सराबोर श्रद्धालु

हरिहरगंज पलामू । हरिहरगंज शहर से सटे महाराजगंज तालाब स्थित देवी मंदिर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु। इसी बीच महाराजगंज पंचायत के मुखिया विनोद पासवान ने महाराजगंज तालाब स्थित देवी मंदिर परिसर में हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में रविवार को भाग लिया। जहां कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ स्वामी सुधीर दास महाराज जी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही यज्ञ साला में प्रवेश कर परिक्रमा किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली आती है भक्ति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की है। इस मौके पर सुनील तिवारी, संजय विश्वकर्मा, संजीव जयसवाल, बीनू मेहता, विनय मेहता, अजीत कुमार सहित यग कमेटी के सदस्य के अलावे यग में पहुंचे हजारों के संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

फोटो। यज्ञ साला का परिक्रमा करते श्रद्धालु

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन