करोना वेक्सीनेशन सह जागरूकता अभियान चला, नौडीहा बाजार

नौडीहा बाजार ,थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेश श्रीवास्तव ने करोना वेक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया, इस दौरान मास्क  चेकिंग के साथ साथ मास्क  वितरण भी किया गया वहीं वाहन मे बाजे बांधकर गली गली घुम घुम कर सरकार के द्वारा जारी की गई करोना गाइडलाइंस को बताया साथ ही इसे सख्ती के साथ पालन करने का अपील की एवं 45 वर्ष के उपर ब्यक्ति को करोना से बचने के लिए करोना वेक्सीन लगाने की अपील की ,बताया कि प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौडीहा बाजार में करोना का टिका दिया जा रहा है आप आये और करोना का वेक्सीन निशुल्क में ले ,साथ ही अब अपने पंचायत में भी ले सकते हैं,वेक्सीन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है अफवाहों पर ध्यान न दे और वेक्सीन जरूर लगाया,वहीं टीकाकरण के लिए दिन भी निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है 10 तारीख को नामुदाग व शाहपुर ,11तारीख को करकट्टा व डगरा ,13 व 14 तारीख को तरीडीह व खेरादोहर , पंचायत सचिवालय में वेक्सीनेशन होगा,इस जागरुकता अभियान में तिलक सिंह, अर्जुन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन