रोजगार दिलाने में कारगर है लघु उद्योग

हरिहरगंज प्रखंड के ढाब गांव के चंदा में एसएसएस चिमनी ईट भट्ठा का शुभारंभ किया गया। ईट भट्ठा संचालक अवधेश कुमार मेहता के माता-पिता के द्वारा पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की गयी। इस मौके पर संचालक श्री मेहता ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अभाव के कारण मजदूरों का पलायन एक बहुत बड़ी समस्या होते हैं। मजदूरों के रोजगार देने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। इस क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिले और गुणवत्ता युक्त ईट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिमनी ईट भट्ठा लगाया गया है। इसके संचालन में पर्यावरण संरक्षण व सरकार के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। मौके पर अरबिन्द बोस, राजद नेता कमलेश यादव, जितेंद्र मेहता, राजकुमार मेहता,  धनंजय मेहता, राजेश्वर पासवान, प्रमोद सिंह, विजय मेहता, उपेन्द्र मेहता, गणेश गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थें.

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन