विश्व जल दिवस पर जल सहिया सम्मेलन सह जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन

नौडीहा बाजार  पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में  जल सहिया सम्मेलन सह जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। पृथ्वी का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना है, इसके बावजूद दुनिया के कई हिस्सों में शुद्ध पानी की कमी है। इसलिए पानी का संरक्षण महत्वपूर्ण है। वही प्रखण्ड समन्वयक शंभुदेव सिंह ने कहा कि जल संपूर्ण विश्व में मानव, पशु, पक्षी और प्रकृति के लिए बहुत ही आवश्यक है। जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। अगर जल सुरक्षित है, तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित है वहीं इस दौरान जल सहिया को पेयजल स्रोत के जैविक प्रदूषण के जोखिम आकलन हेतू स्वच्छता सर्वेक्षण का टास्क दिया गया अतं में सभी से जल सरक्षण हेतू जल शपथ दिलाया गया इस मौके पर सभी जल सहिया मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन