बीडीओ ने किया एफसीआई गोदाम व धान क्रय केंद्र का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

हरिहरगंज पलामू । बीडीओ जहूर कम आलम ने बुधवार को  हरिहरगंज गंज एएफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद प्रभारी गोदाम प्रबंधक सरजून राम और सम्बन्धित कर्मियों से जब बीडीओ ने चावल भंडारण और उठाव सहित अन्य पूर्ण जानकारी मांगी तो इस बाबत कोई भी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई और न ही इसका कोई सही लेखा जोखा ही पाया गया। इस पर बीडीओ ने एजीएम को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ ने पत्रकारों को बताया कि जिस एफसीआई गोदाम में चावल का  भंडारण किया गया है, वह नीचे से ऊपर तक पूरा भाग काफी जर्जर है। उन्होंने एफसीआई का सही लेखा जोखा उपलब्ध नही रखने पर नाराजगी जताई। वहीं एजीएम को हर माह सटीक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके पहले बीडीओ ने अररुआ कला स्थित धान क्रय केंद्र का भी जायजा लेने की बात कही। कहा कि केंद्र में कितने किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया , लक्ष्य क्या था  और कितने किसान धान बिक्री की। भंडारण का क्या स्थिति है। इसकी  सही जानकारी भी केंद्र कर्मी नही बता पाए।उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र जांच के दायरे में है।मौके पर एजीएम सरजून राम, मनीष सिंह,पपु गुप्ता, बिनु जायसवाल, जितेंद्र मेहता,बीपीओ विष्णु प्रताप मिश्र ,एफसीआई ऑपरेटर राजीव सिंह आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन