बल्लू बलराम को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

हरिहरगंज पलामू। भाजपा के नए कार्यकारिणी में बल्लू बलराम को हरिहरगंज मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है । शुक्रवार को नयन होटल के मीटिंग हॉल में सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । वही बल्लू बलराम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है । उस पर खरा उतरने का काम करेंगे । उन्होंने भाजपा के वरीय पदाधिकारी को धन्यवाद दिया । साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के सांगठनिक मजबूती हमारी प्राथमिकता होगी । इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य सत्येंद्र मेहता, राजेश रंजन मिश्रा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, राजीव रंजन, गणेश शौंडिक, रघुनंदन साव, विजय यादव, मुन्ना मेहता, धीरेंद्र यादव, विजय प्रजापति, विनोद पासवान, सुजीत मिश्रा, अजय शर्मा, अवधेश मेहता सहित क‌ई कार्यकर्ता उपस्थित थें ।

फोटो। भाजपा नए प्रखंड अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन