संत रविदास ने अज्ञानता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया : सुर्याशू

हरिहरगंज पलामू। प्रखंड क्षेत्र के खाप कटैया कोशडिहरा गांव  में शनिवार की रात संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की  जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सूर्यांशू सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर समाजसेवी सूर्यांशू सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन से समाज के लोगों को सीख  लेने, उनके बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है। उनके विचारों को जीवन में अपनाने से ही समाज में मानव मूल्यों का विकास होगा। मौके पर शशि पांडेय, विक्की कुमार, अरविंद मिश्रा, लक्की कुमार, सुनील ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

फोटो। कार्यक्रम का उद्घाटन करते सूर्यांशु सिंह उपस्थित अन्य

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन