पुआल की ढेर में अचानक लगी आग,हजारों का नुकसान,पिपरा

पीपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक किसान तिलक यादव के पुआल की ढेर में शुक्रवार को अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई।इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस बल के साथ  थाना प्रभारी अभिजीत गौतम ,एसआई अभयानंद ने ग्रामीणों के सहयोग से डीजल पम्प के सहारे आग बुझाने में सार्थक प्रयास किया। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि तब तक खलिहान में रखे सैकड़ों बोझा धान के पुआल जलकर राख हो गई।जिससे किसान को करीब 50 हजार का नुकसान पहुंचा। इस दौरान आग की तेज लपटें निकलने से काफी अफरा-तफरी का माहौल था।जानकारी के अनुसार पुआल गांज से सटे बांस के पेड़ से आग की चिंगारी निकलने की बात लोगों ने कही।जिससे पुआल की ढेर में आग लगी।आग किस कारण से लगी यह तहकीकात किया जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन