काली मंदिर प्रांगण में भंडारा का हुआ आयोजन

हरिहरगंज पलामू। प्रखंड क्षेत्र के मेन रोड भगत तेंदुआ स्थित माँ मंगला काली मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भंडारा का आयोजन किया गया । इसमें आसपास के सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया । इसका आयोजन मंदिर कमेटी के संयोजक संजय पासवान ने किया । मौके पर उन्होंने कहा कि नववर्ष में मंदिर कमेटी द्वारा हरेक शनिवार को भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया गया है । इसके तहत कमेटी के सदस्यों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर कमेटी के  जगरनाथ ठाकुर, पंडित वचन मिश्र,बिरेन्द्र सिंह, राजु कुमार रंजीत शर्मा, रवि कुमार, प्रिन्स कुमार, ललन राम,अकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन