देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को थाना परिसर में दी गयी श्रद्धांजलि,नौडीहा बाजार

नौडीहा बाजार थाना परिसर में शनिवार को शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें 2 मिनट का मौन रख शहीद सेना के जवानों व पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति व परिजनों को आत्म बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने कहा अपने कर्तव्य के दौरान शहीद सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों का संस्मरण दिवस मनाया गया। देश के बाह्य व आंतरिक सुरक्षा में लगे जवानों के बदौलत ही आज हम सब अमन चैन से गांव में रहते हैं। आज हम संकल्प लें कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। संकट की घड़ी में हम सब शहीदों के परिजनों के साथ खड़े हैं। मौके पर एसआई मृत्युंजय तिवारी, अभिषेक भारती, एएसआई महादेव उराव,शोमायी मिलगांडी,विनोद मुर्मू सहित कई पुलिसकर्मीउपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन