अविलम्ब सम्बन्धित विद्यालयों में योगदान देने का मिला निर्देश,पलामू

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी के निर्देश के आलोक में सहायक शिक्षकों की प्रति नियुक्ति चेकनाका दंडाधिकारी के रूप में अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न चेक नाकों पर की गई थी। 
राज्य सरकार द्वारा स्कूल खोले जाने के आदेश के आलोक में अपर समाहर्ता- सह- वरीय पदाधिकारी लॉकडाउन कोषांग श्री सुरजीत कुमार सिंह के द्वारा चेकनाकों पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सहायक शिक्षकों को विमुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उक्त आदेश के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी  श्री अजय सिंह बड़ाईक के द्वारा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न चेकनाकों पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को दंडाधिकारी के कार्य से मुक्त करने तथा अपने संबंधित विद्यालय में अविलंब योगदान देने का निर्देश जारी किया है।  

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*