पुलिस प्रशासन ने की भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद, छतरपुर


छत्तरपुर पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 5150 बोतल अवैध देसी शराब जब्त किया है. इस बाबत पुलिस ने पु० अ० नि० गौतम कुमार ने कहा कि अवैध शराब जपला के रास्ते ले जाया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई.पु०अ०नि० गौतम कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में चालक और गाड़ी मालिक मनिका थाना जिला लातेहार राहुल कुमार नाम बताया है. उक्त मामले में किसी तरह के कागज नहीं दिखाए जाने पर पुलिस वाहन को छत्तरपुर थाना ले आई. देसी शराब की 5150 बोतलें पाई गई. सभी शराब की बोतलें बहुत ही चालाकी से पानी के बोतल से छिपा कर रखी हुई थी. इस संबंध में छतरपुर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापना को लेकर बैठक, 15 सितंबर को होगा भूमि पूजन