शहर के थाना नदी रोड में होटल अमृत एवं मैरिज हॉल का हुआ उद्घाटन ,हरिहरगंज

 हरिहरगंज पलामू। शहर के थाना रोड स्थित सीता उच्च विद्यालय के पीछे गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्नल संजय कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से होटल अमृत एवं मैरिज हॉल का दीप प्रज्वलित व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शहर में ऐसे रेस्टोरेंट की जरूरत थी। जो लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर सके। जबकि कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि शादी समारोह के लिए बेहतर मैरिज हॉल होने से लोगों को सहूलियत होगी। वही प्रोपराइटर सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि शहरवासियों को शादी समारोह, जन्मदिन व सभा समारोह कर सकते हैं। साथ ही पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है। मौके पर अधिवक्ता विजय सिन्हा, शिक्षिका अमृता सिन्हा, भुनेश सिंह, चंदन प्रजापति, दिनेश गुप्ता राकेश रंजन मिश्रा, अजय कुमार सिंह, विनोद सिंह, एडवोकेट मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह, कृष्णनंदन सिंह,मितल सिंह, लल्लू सिंह, संजीव सिंह, मनोज मेहता, रघुवंश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन