पानी में डूबने से दो नबालिग लड़के की मौत,हरिहरगंज

हरिहरगंज : करमा पर्व के दौरान हरिहरगंज व पीपरा थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों पर हुई घटना में दो बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई । पीपरा थाना क्षेत्र के सरैया पंचायत अंतर्गत बनाही गांव में चंदन प्रजापति के 10 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार की मौत पोखरा में डूबने से हो गई । बताया जाता है कि रविवार की सुबह गांव के व्रतधारी महिलाऐं करमा पूजा की सामग्री विसर्जन के लिए गये थे । जहां  मयंक भी अपनी मां और अन्य बच्चों के साथ गया था । तभी वह नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा । आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया । जिसके बाद इलाज के लिए नवीनगर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । इधर हरिहरगंज के सरसोत गांव निवासी सिंधु राम के  दस वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार की मौत आहर में डूबने से शनिवार की देर शाम हो गई । ग्रामीणों ने बताया कि आदर्श अपने साथियों के साथ करम पेड़ की डाली के लिए जंगल गया था । इस बीच लौटने के क्रम में भित्तरगिद्धी स्थित आहर में नहाने के लिए उतरा था और गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई ।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के टाँगी से मारकर किया था हत्या, पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार

कोकरसा टेढ़वा शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर मेला कल वित मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षकों का तीन दिवसीय कैस्केड वर्कशॉप संपन्न*