शिक्षकों व विद्यार्थियो के लिए सहायक है दिक्षा एप,हरिहरगंज


हरिहरगंज पलामू । पीपरा प्रखंड  के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय पीपरा में गुरुवार को सीएससी एकेडमी के वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर) शिवम सौरभ ने छात्र- छात्राओं को दीक्षा एप की जानकारी दी। इस डिजिटल तकनीक के बारे में उन्होंने बताया कि इस ऐप का उपयोग कर शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए सहायक है दीक्षा एप। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने पठन-पाठन को आसान बना सकते हैं।बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग व राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। दीक्षा पोर्टल तकनीक से पाठ्यक्रम आधारित उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षा सामग्री प्राप्त की जा सकती है। मौके पर प्रधानाध्यापक बिजय राम, शिक्षक राजेश कुमार पासवान, जनेश्वर राम, अनूपमा ज्योति, अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद थें।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन