सड़क जाम को लेकर एक्शन मूड मे प्रशासन, हरिहरगंज

हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट
हरिहरगंज पलामू। प्रखंड के मुख्य सड़क एनएच 98 पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने की आदत है तो तत्काल बदल डालिए। दरअसल नासूर बन चुकी जाम की समस्या से निजात दिलाने को हरिहरगंज पुलिस ,प्रशासन एक्शन मोड में आ चुकी है।दो दिनो  से विशेष अभियान का आगाज कर दिया गया। टेंपो स्टैंड, पुरानी बस स्टैंड, सिनेमा हॉल मोड, मछली गली, नया बस स्टैंड, अररुआ मोड  तक बेतरतीब सड़क के किनारे निर्धारित सीमा के बाहर टेंपो, हाईवा, टू व्हीलर, फोर व्हीलर ,ठेला, खोमचा लगाने वालों को भी सख्त हिदायत के साथ हटाया गया। पुलिसिया अभियान से लापरवाह वाहन चालकों, रोड के किनारे लगे दुकानदारों में खलबली मचा दी।सड़क जाम की समस्या के स्थाई समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया है। अभियान के दौरान दंडाधिकारी विपिन राय ने बताया की यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। जो अगले कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। एस आई अवध किशोर पांडे ,सोनू कुमार दास ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाते हुए तकरीबन 100 वाहन समेत निर्धारित दायरे के बाहर खड़ा ठेला, टेम्पो, खोमचा व अन्य दुकान लगाने वालों को हटाया गया। जिन दुकानदारों ने अपने सामान दुकान से बाहर निकाल रखे थे ,उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया को खैर नहीं है। रोज जांच की जाएगी और अभियान लगातार जारी रहेगा। जाम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। अभियान में धनंजय कुमार, प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन