सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य मे स्मार्ट कोचिंग सेंटर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हरिहरगंज

हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट
हरिहरगंज पलामू । अररूआ मोड़ के समीप मेन रोड़ स्थित स्मार्ट कोचिंग सेंटर के द्वारा सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन हरिहरगंज पूर्वी जिप सदस्य कमला देवी, मुखिया रिणु देवी, पंसस रामजी पासवान, राजेश जायसवाल, अरविंद पासवान व कमलेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। इस दौरान कोचिंग सेंटर द्वारा सभी अतिथियों को माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया रिणु देवी ने कहा कि जीवन में संगीत का बड़ा ही मधुर संबंध है। जी प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव ने कहां की सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में आती है समरसता। कोचिंग सेंटर के संचालक जितेंद्र  गुप्ता ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के को कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। आज के युग में अशिक्षित व्यक्ति पशु के समान है। सरकार भी सभी के लिए शिक्षा का समान अधिकार दिया है । वही कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीत- नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, युगेश यादव, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थें।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन