50 स्कूली बच्चे निकले शेक्षणिक भ्रमण पर,हरिहरगंज


 हरिहरगंज पलामू । स्थानीय भगत तेंदुआ व नदी रोड़ स्थित एसआरएम चित्रांश पब्लिक स्कूल के 50 विद्यार्थी बस से एक दिनी शैक्षिक भ्रमण पर निकले। इस संबंध में स्कूल के निदेशक एडवोकेट विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चे सुरक्षित बस से शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर, नालंदा व पावापुरी सहित अन्य मंदिर के भ्रमण कराया गया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन से बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा भी बाहरी ज्ञान अर्जित करने में सहायक सिद्ध होता है। वही संस्थान के अमृता सिन्हा ने कहा कि बच्चों को राजगीर, नालंदा, पावापुरी मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आने जाने के क्रम में कई अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किया गया। इस भ्रमण यात्रा में चंदन प्रजापति ,जयनंदन मौर्य, सौरभ सुमन, उमेश कुमार, शशि शर्मा सहित शिक्षक व बच्चें शामिल थे।

फोटो । शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षक और छात्र

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन