कविलास पासवान बने स्कूल प्रबंधन समिति के निर्बिरोध अध्यक्ष, हरिहरगंज

हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट
हरिहरगंज । प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय अररुआ कला में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक पंसस रामजी पासवान की अध्यक्षता में की गई । बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद सीआरपी ओम प्रकाश मिश्रा ने सरकारी निर्देशों के तहत सदस्यों का मार्गदर्शन किया। बैठक में सर्वसम्मति से कविलास पासवान को एसएमसी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । मालूम हो कि तत्कालीन अध्यक्ष के असामयिक निधन के बाद से स्कूल में विभिन्न विभागीय कार्यवाही प्रभावित था। इस आलोक में शिक्षा विभाग के निर्देश पर एसएमसी का पुनर्गठन किया गया। मौके पर मौजूद पंसस रामजी पासवान और प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह ने स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , एमडीएम संचालन सहित विकास कार्यों को और बेहतर ढंग से कराने का सुझाव दिया। वही नव चयनित अध्यक्ष ने सदस्यों का आभार जताया।वहीं ग्रामीण स्तर पर बच्चों की बेहतर शिक्षा और संस्कार मिले इसे लेकर ग्रामीणों ,अभिभावकों और शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।इस अवसर पर सहायक शिक्षक अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह ,राकेश कुमार ,अनंत कुमार के अलावा उपाध्यक्ष शीला देवी ,सुनीता कुंवर,कांति कुंवर , कूंजरी कुंवर,प्रभादेवी , राज किशोर पासवान विनोद कुमार सिंह संतोष पासवान शिक्षक प्रतिनिधि नवनीत कुमार , वार्ड सदस्य करमी देवी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन