छात्र छात्राओं के बीच सरकारी ड्रेस वितरण,हरिहरगंज

हरिहरगंज से प्रदीप मेहता की रिपोर्ट
हरिहरगंज पलामू। पिपरा प्रखंड क्षेत्र के दलपत पुर पंचायत अंतर्गत चपरबार राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कक्षा 1 और 2 वर्ग के कुल 55 छात्र-छात्राओं को  ड्रेस, स्वेटर , जूता व मौजा छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क सरकारी पोशाक का वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार राणा ने  कहा कि शिक्षा ऐसी संपत्ति है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। हर अभिभावकों का दायित्व बनता है, कि बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। सरकार की ओर से हर बच्चों को सुविधाजनक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पोशाक के साथ छात्रवृत्ति, पुस्तक, मध्याह्न भोजन मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है।जितेन्द्र सिंह नेे कहा अगर विद्यालय में शिक्षकों की ओर से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने में कोताही बरतते हैं तो ग्रामीणों का दायित्व बनता है कि वैसे शिक्षकों की शिकायत उनसे करें। वहीं शिक्षकों का भी दायित्व बनता है कि बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं। मौके पर शिक्षक योगेंद्र प्रसाद, बिनेश राम, मनोज कुमार सिंह के अलावे ग्रामीण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन