Posts

Showing posts from December, 2025

अरवल जिला के चिकित्सा पदाधिकारी के घर पुलिस ने इस्तेयार चिपकाया ! पैसा गबन का है आरोप

Image
नौडीहा बाजार, बारा निवासी रामजी बैठा के पुत्र डॉक्टर शशिकांत कुमार पर बिहार के अरवल के करपी प्रखण्ड के स्वास्थ्य प्रभारी रहते हुए सरकारी रुपए गबन का एफआईआर दर्ज है इनके ऊपर लाखों रुपए का फर्जी तरीके से निकालने का आरोप है , कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर आज अरवल के केस इचार्ज एसआई धीरज कुमार सिंह ने घर पर पहुंच कर इस्तेयार चिपकाया और अभिलम्ब कोर्ट में हाजिर होने को कहा नहीं तो घर का कुर्की होने की बात कही मौके पर नौडीहा एएसआई अरुण कुमार, मुखिया जितेन्द्र कुमार भारती थे 

नए साल का मध्य नजर पिकनिक स्पॉट बटाने डैम पर पुलिस प्रशासन का सुरक्षा मुआयना

Image
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक स्पॉट बटाने डैम सहित अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग एवं चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया । डैम किनारे खतरनाक जगह पर जा कर सेल्फी नहीं लेने की सख्त हिदायत दी गयी। नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत बटाने डैम एक इस क्षेत्र का पिकनिक स्थान होने के कारण दिसम्बर एवं जनवरी माह में यहां काफी संख्या में घूमने एवं पिकनिक मनाने आते हैं। सभी लोगों से अपील है कि पिकनिक के दौरान बच्चों को गहरे पानी में न जाने दें। सतर्क रहें! सुरक्षित रहें!!

वित्त मंत्री ने चराई 2 में धान आधीप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

Image
नौडीहा बाजार: चराई 2 में झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने फीता काट दीप प्रज्वलित कर धान आधीप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया इस दौरान सरकार द्वारा चल रहे लाभकारी योजना की जानकारी दी और किसानों से कहा कि अपनी धान पैक्स में ही बेचे,यहां बेचने से से दाम के साथ बोनस मिला कर 2450 रुपया प्रति किलो दाम मिलेगा इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद, प्रमुख रेशम कुमारी, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार (फंटूश), राजीव गुप्ता, संतोष पाठक, छोटन सिंह, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे 

पिपरा में जेंडर समानता राष्ट्रीय अभियान के तहत शपथ कराया गया

Image
पलामू पिपरा : पलामू जिले के पिपरा प्रखंड में जेंडर समानता के लिए राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 के तहत पिपरा थाना परिसर एवं ब्लॉक परिसर में जेंडर शपथ कराया गया पिपरा प्रखंड के जीसीआरपी संजू सिंह ने देर शाम इसकी जानकारी दी इस जागरूकता अभियान में घरेलू हिंसा बाल विवाह डायन प्रथा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया वहीं पिपरा थाना के एसआई मनोज राणा ने कहा की सभी महिलाएं पुरुष लड़के लड़कियां सभी जेंडर के लोगों को समान अधिकार अवसर संसाधन और सुरक्षा मिले जिसमें किसी के साथ जेंडर के आधार पर कोई भेदभाव ना हो यह एक मानव अधिकार है और इसका लक्ष्य सभी के लिए सम्मान पहुंचे वहीं पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी को समान शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य सेवा और राजनीतिक भागीदारी का अवशर मिलना चाहिए वह किसी भी जेंडर के हो जेंडर के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव ना हो सभी के साथ बिल्कुल एक जैसा व्यवहार हो बल्कि उनकी अलग-अलग जरूरत और सपनों के समान रूप से महत्व दिया जाए। मौके पर जीसीआरपी संजू सिंह प्रियंका कुमारी शोभा देवी जेएसएलपीएस के आईपीआरपी आसिफ अंसारी समूह की महिलाएं एवं सक्रिय सदस्य सं...

शिक्षक ग्रामीण से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार , नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार : भितिहरवा विद्यालय में शिक्षक के साथ हुये मारपीट के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त लल्लू यादव पिता सरदार यादव ग्राम भितिहरवा थाना नौडीहा बाजार को गिरफ्तार कर आज दिनांक 11.12.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम भितिहरवा में शिक्षक विश्वनाथ यादव के साथ विद्यालय में शिक्षण कार्य अवधि के दौरान गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें लोगों को आरोप था कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनियमितता बरती जा रही है । इसी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।  अपील*– पलामू पुलिस की आम जनों से अपील है कि किसी भी संस्थान के शिकायत संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी के समक्ष किया जाए। किसी भी परिस्थिति में ऐसा कृत्य नहीं करे जिस से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।