पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने रक्तदान किया

हरिहरगंज पलामू । आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने रांची के नगरमल मोदी सेवा सदन हॉस्पिटल में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। वह विगत 5 वर्षों से वर्ष में 3 बार रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आप यदि सही मायने में समाज की सेवा करना चाहते हैं तो, सरकारी ब्लड बैंक में जाएं और रक्तदान करें । इससे जरूरतमंदों की ससमय जान बचाने में चिकित्सकों को सहूलियत मिलती है । ससमय रक्त नहीं मिलने पर घायलों की जान भी चली जाती है । उन्होंने हर स्वस्थ जागरूक इंसान को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो। रांची के नगरमल हॉस्पिटल में रक्तदान करते पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता

Comments

Popular posts from this blog

50 लाख से ज्यादा सरकारी, गैर सरकारी संपति के चोरी का खुलासा* *पूर्व सरपंच निकला चोरी का मास्टर माइंड.*

डागरा पुलिस पिकेट में जवान ने खुद को मारी गोली , जाँच में जुटे पुलिस

नौडीहा बाजार थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन